![]() |
| IND vs SA 2nd Test |
शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन को बाहर बैठा कर रवींद्र जडेजा और मुकेश कुमार की वापसी की, दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका एडेन मार्करम के रूप में लगा। वह चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच लिया।
![]() |
| यशस्वी जयसवाल कैच |
दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। स्टब्स 11 गेंद पर तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे।
मोहम्मद सिराज को तीसरी सफलता टोनी डि जोर्जी के रूप में मिली सिराज ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर जोर्जी को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका 35 रन के स्कोर पर लगा। मोहम्मद सिराज ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड बेडिंघम को आउट किया। यशस्वी जायसवाल ने स्लिप में उनका कैच लपका।
मोहम्मद सिराज ने मार्को यानसेन को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने यानसेन को पवेलियन भेज दिया। विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। यानसेन खाता नहीं खोल पाए थे।
मोहम्मद सिराज ने कायेल वेरेयेन को आउट कर अपनी पारी में छठी सफलता हासिल की। उन्होंने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेरेयेन को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वेरेयेन ने 30 गेंद पर 15 रन बनाए थे । उन्होंने एक चौका लगाया था। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर सात विकेट पर 45 रन थी। फिर दक्षिण अफ्रीका 55 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे।
जसप्रीत बुमराह ने नांद्रे बर्गर को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया।
इस तरह मोहम्मद सिराज ने मात्र नौ ओवर में तीन ओवर मिडेन देकर 15 रन दिए और 6 विकेट अपने झोली में डाला।



