IPL 2024: रोहित शर्मा करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी! पांड्या के लिए बुरी खबर

IPL 2024: रोहित शर्मा करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी! पांड्या के लिए बुरी खबर

 


Team India:भारतीय टीम हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर अपना दबदबा कायम कर ली है। और अब इंग्लैंड के साथ टी-20 सीरीज का आगाज करने जा रही है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 


दूसरी और आईपीएल 2024 में कुछ फ्रेंचाइजी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है जिसमें पहला नाम तो मुंबई इंडियंस के फैसले को लेकर हो रही है। जो अचानक रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटकर हार्दिक पांड्या को दे दिया, जिसको लेकर फैंस में काफी नाराजगी देखने को मिली और मुंबई इंडियंस की फैन फॉलोइंग में भी काफी गिरावट हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या अभी तक फीट नहीं हुएं हैं तो फिर टीम का कप्तान कौन होगा। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं।


दरअसल हार्दिक पांड्या के खेलने को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि उन्हें चोट के चलते भारतीय टीम में भी अभी तक शामिल नहीं किया गया है। अगर वे जब तक चोटिल रहते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस के अरमानों पर पानी फिरना तय है। ऐसे में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी किसे अपना कप्तान चुनेगी, यह सबसे बड़ा सवाल है।

हालांकि आईपीएल ऑक्शन से पहले जब रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया था तो मुंबई इंडियंस की काफी आलोचनाएं हुई थी।


क्या रोहित शर्मा करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी 


अब सवाल उठ रहा है कि क्या मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को बनाया जाएगा। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोहित शर्मा शायद ही है मुंबई इंडियंस के कप्तानी की कमान ले सकेंगे। अगर हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा ने कप्तानी को स्वीकार नहीं किया तो फिर मुंबई इंडियंस के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा।



इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी 

वैसे तो मौजूदा स्थिति में हार्दिक पांड्या कप्तान हैं, लेकिन उनकी वापसी नहीं हुई तो फिर अगली कमान किसी सौंपी जाएगी यह सबसे बड़ा सवाल माना जा रहा है, कुछ क्रिकेट एक्सपर्टस के अनुसार, मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान सूर्य कुमार यादव को भी बनाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.